
CG के न्यायधानी में कमरे में मिले पति-पत्नी के दो शव, दीवार पर लिखी ‘मौत की कहानी’
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार को एक घटना ने शहर को दहला दिया। सरकंडा थाना क्षेत्र में घर के अंदर पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।
सरकंडा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पड़ोसियों ने घर के भीतर पति और पत्नी की लाश एक साथ देखी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पत्नी का शव बिस्तर पर मिला। पति का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घर की दीवार पर पति द्वारा लिखे गए कुछ संदेश भी मिले, जिसने संदेह गहरा दिया।
पुलिस की प्रारंभिक आशंका
पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुदकुशी की। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।



