छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

शहीद दिवस पर प्रदेश मे नहीं रखा शुष्क दिवस : कांग्रेस

शहीद दिवस पर प्रदेश मे नहीं रखा शुष्क दिवस : कांग्रेस

हेमन्त कुमार साहू, 

दंतेवाड़ा: महात्मा गांधी की शहादत 30 जनवरी 1948 भारतीय इतिहास की एक अत्यंत दुखद घटना है। जब नाथूराम गोडसे ने नई दिल्ली के बिरला भवन में शाम की प्रार्थना सभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शांति और हिंसा के प्रति बापू के अंतिम शब्द हे राम थे। यह दिन राष्ट्र को अमन एवं चैन का पाठ पढ़ाते हुए। उनके सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस बनाया जाता है। जो उनकी शहादत को नमन करते हुए उनके सत्य अहिंसा के आदर्शों को याद करने का प्रतीक है। 30 जनवरी 1948 को गांधी जी के बलिदान उनके शांति अहिंसा के संदेशो को याद करना। यह दिन राष्ट्र एकता एवं अखंडता और भाईचारे के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। भारत के सभी राज्यों शुष्क दिवस मनाया जा रहा है। परंतु छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा कोई भी राजकीय शुष्क दिवस पर कोई निर्देश जारी नहीं दिया गया। शुष्क दिवस मदिरा दुकान में शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी प्रतिबंध है।जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष को तत्काल सभी मदिरा दुकान एवं मांस मछली दुकानों को बंद करवाने का निर्देश दिया तत्काल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मृणाल रॉय कौर जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल महाजन अमृत टंडन पार्षद दिनेश प्रसाद पूर्व प्रसाद एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button