छत्तीसगढ़

भिलाई में कोरोना निगेटिव आते ही अस्पतालों में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे विधायक देवेन्द्र यादव

व भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंन्द्र यादव कोरोना निगेटिव होते ही चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल कचांदुर और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में कोरोना मरीजों के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ने डॉक्टरों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की और मरीजों का हालचाल जाना।

चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में आईसीयू वार्ड बनाया जाएगा। वेंटिलेटर युक्त आईसीयू वार्ड बनाने और अस्पताल में बेड बढ़ाने के विषय पर चर्चा की गई। अस्पताल के सभी बेड में ऑक्सीजन की व्यवस्था करने जैसे कई जरूरी विषयों पर लंबी चर्चा की गई।

गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उनके परिवार के कई सदस्य अभी भी अस्पतालों में भर्ती है।

विधायक यादव कोविड नेगेटिव होते ही चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल की व्यवस्था देखने पहुंचे। जहाँ वे इलाज के लिए भर्ती मरीजों से मिले और उनका हालचाल जाना और सुविधाआें के बारे में पूछा|

इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही जिला व निगम प्रशासन के अधिकारियों से अस्पताल की व्यवस्थाएं और बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए कहा। मेनपावर बढ़ाने आदि विषयों पर लंबी चर्चा की। इस दौरान विधायक यादव ने चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में जल्द आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने की बात कही। इसके लिए शासन से वे मांग करेंगे और जल्द वेंटिलेटर युक्त आईसीयू वार्ड बनाने की पहल की जाएगी।

और खरीदे जाएंगे ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर

कोविड केयर सेंटर में मरीजों के इलाज में उपयोगी कुछ नई मशीन आईं हैं| विधायक ने इन मशीनों का भी निरीक्षण किया।

यहाँ ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन और खरीदने पर चर्चा की गई। और इसके साथ ही बेड की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ताकि कोई भी पेसेंट आएं तो ऑक्सीजन तुरंत दी जा सके।

इसके बाद विधायक यादव शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचे। यहाँ पेसेंट के लिए 56 बेड की व्यवस्था है। साथ ही ऑक्सीजन की भी पर्याप्त व्यवस्था है कि नही, इसकी भी जानकारी ली। डॉक्टरों को क्या मदद चाहिए।

इस विषय पर डॉक्टरों से चर्चा की साथ ही डॉक्टरों का हौसला बढ़ाया। विधायक देवेंन्द्र यादव ने कहा कि कंधे से कंधा मिलाकर मैं हमेशा आप सबके साथ खड़ा रहूंगा। हम सब मिलकर कोरोना को हराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button