छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में डॉ.चरणदास महंत ने पूर्व वरिष्ठ विधायक बद्रीधर दीवान के निधन पर दुख व्यक्त किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व सीपत के विधायक रहे बद्रीधर दीवान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। डॉ.महंत ने कहा कि स्व. दीवान के निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।
वे एक मार्गदर्शक के तौर पर भी अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी इस कमी को शायद ही पूरा किया जा सकेगा। डॉ.महंत ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि स्व.दीवान की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों और क्षेत्रवासियों को दुख की इस घड़ी को सहन करने शक्ति प्रदान करें।