छत्तीसगढ़

बैहार गौठान में महिला समूहों को बकरी पालन के संबंध में दी गयी तकनीकी जानकारी

आरंग। नरवा गरवा घुरवा बारी के तहत हर गौठान में बकरी पालन के माध्यम से महिला समूहों को आत्म निर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, इसी क्रम में ग्राम पंचायत बैहार के आदर्श गौठान मे बकरी पालन के बारे मे तकनीकी जानकारी डॉ नरोत्तम चंद्राकर द्वारा दिया गया| जिसमे बकरियों के नस्लों, बकरियों मे होने वाली संक्रामक बीमारीयों के लक्षण, बचाव के तरीके, सामान्य बीमारिया, गाभिन बकरियों की देखभाल, नवजात बकरे -बकरी की देखभाल, पशु आवास, प्रबंधन की जानकारी दिया गया।

इस प्रशिक्षण में प्रगति महिला स्वसहायता समूह ग्राम बैहार एवं पारागांव, निसदा, गोइंदा के गौठानो मे बकरी पालन कर रहे महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button