छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में इस साल हुई 4066 लोगों की मौत,मरने वालों में सबसे ज्यादा युवा,सर्वाधिक दुर्घटनाएं हुई रायपुर में

रायपुर। पुलिस ने इस साल हुए सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण पेश किया है। इसमें पुलिस ने बताया कि इस साल 9 महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में 4066 लोगों की मौत हुई है। इसमें सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं राजधानी रायपुर में हुई, जहां 350 लोगों की जान गई। वहीं मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या 20 से 35 साल के युवाओं की है।

इन घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभारी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय में 20 अक्टूबर को स्पेशल डीजी आरके विज ने सड़क दुर्घटनाओं और उसकी रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपायों की समीक्षा की। एआईजी संजय शर्मा ने 9 महीने के आंकड़ों का विश्लेषण पेश किया। उन्होंने बताया कि रायपुर में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके बाद बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ का स्थान है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button