छत्तीसगढ़

गरियाबंद में महुआ बीनने गया शख्स बना भालू का शिकार, शरीर के कई हिस्सों को नोचा, गंभीर हालत में रायपुर किया गया रेफर

गरियाबंद। जिले के गाहंदर गांव के जंगल मे आज सुबह महुआ बीनने गए व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया है। भालू के हमले से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल शख्स को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। वहीं वन विभाग की ओर से घायल के परिजनों को सहायता राशि दी गई है।

 

सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी लोकेश चौहान ने बताया कि ग्राम घुटकुनवापारा निवासी 55 वर्षीय नोहर ध्रुव पिता केजुराम ध्रुव शुक्रवार सुबह 6 बजे गाहंदर जंगल कक्ष क्रमांक 524 में महुआ बीनने गया था। इसी दौरान एक भालू ने व्यक्ति के ऊपर हमला कर उसे गम्भीर रुप से घायल कर दिया। व्यक्ति किसी तरह डंडा के सहारे अपने आप को बचाया और थोड़ी दूर पर कुछ और माहिलाएं महुआ बिन रही थी। उनके पास घायल अवस्था मे पहुचा तब उन महिलाओं ने घायल नोहर की जानकारी उसके भाई को दिया।

लोकेश चौहान ने बताया कि नोहर को मोटरसाइकिल से घुटकुनवापारा तक लेकर आए,और संजीवनी वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देखा गया की घायल नोहर ध्रुव का दायां जांघ, कंधा को गम्भीर रूप से नोचा गया है और दाया कान को काटकर अलग कर दिया है। उस व्यक्ति की गम्भीर अवस्था को देखते हुए तत्काल रायपुर रेफर किया गया। वहीं वन विभाग द्वारा घायल को 5000 रुपये प्राथमिक सहायत राशि घायल के परिजन को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button