छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में विकासखंड स्तरीय रामचरित मानस मंडली प्रतियोगिता में शामिल हुए कलेक्टर

बलौदाबाजार | कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन योग केंद्र में आयोजित बलौदाबाजार विकासखंड स्तरीय रामचरित मानस मंडली प्रतियोगिता में शामिल होकर मंडली के सदस्यों का उत्साह वर्धन किया।

इस दौरान कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा एवं वरिष्ठ नागरिक श्याम सुंदर शुक्ला जी समेत अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह एवं अन्य अतिथियों ने मंचासीन जागृति मानस मंडली भालुकोना एवं जय श्री राम मानस मंडली भरसापाली के मानस गान का रसपान किया। कलेक्टर डोमन सिंह ने उत्साह वर्धन करते हुए मंचासीन मानस मंडली सदस्यों को श्रीफल एवं सुंदरकांड की किताब सप्रेम भेंट की है। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देतें हुए जनपद पंचायत सीईओ अनिल कुमार ने बताया की 23 से 25 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें लगभग 80 गांवो के मानस मंडली भाग लेंगे। पहले दिन 17 दूसरे दिन शाम 5 बजे तक 19 मानस मंडली का प्रस्तुतीकरण हो गया था। इसमे प्रथम आने वाले मानस मंडली 10 हजार का पुरुस्कार दिया जाएगा। साथ ही अगामी 4 अप्रैल में उनका प्रस्तुतिकरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किया जाएगा। जहां पर 50 हजार रुपये का पुरुस्कार रखे गए है। इस दौरान पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button