कोरबा

शराबी पति ने की क्रुरता के सारी हदें पार , पत्नी की चरित्र संदेह के शक में ऐसा घिनौना काम

कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले एक शराबी पति ने क्रुरता की सारी हदें पार कर दी। उसे यह भी संदेह था कि उसके दो के बेटा उसका अपना नहीं है। नशे की अवस्था में उसने इस बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद किया और बच्चे को उठा कर जमीन में पटक दिया। गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

 

बाल्को थाना अंतर्गत स्थित लालघाट बस्ती निवासी सरना मुंडा का विवाद पत्नी शांति मुंडा अक्सर हुआ करता था। शांति मूलतः बनारस की रहने वाली है। छह साल पहले झारखंड रोजी मजदूरी करने गई थी, इस दौरान सरना से उसकी मुलाकात हुई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद वह लालघाट आकर रहने लगा। इस बीच उनकी एक पुत्री भी हुई, जो वर्तमान में चार साल की है।

 

बताया जा रहा है कि सरना पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसे लेकर दोनों के मध्य अक्सर विवाद होता था। दो माह पहले पुत्र को शांति ने जन्म दिया, उसके बाद से दोनों के बीच विवाद और गहरा गया। सरना को संदेह होने लगा कि बेटा उसका नही है,इस बात लेकर भी दोनों झगड़ने लगे। बुधवार की रात को गुस्से में मासूम बच्चे के गाल में उसने तमाचे ड़ दिए। गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा और उसने पहले पत्नी के साथ हाथापाई की, फिर गुस्से में बच्चे को उठा कर जमीन में पटक दिया। आसपास के लोग यह घटना देख कर अवाक रह गए। इसकी सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हो गए बच्चे को जिला अस्पताल ले गई।

 

यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button