बिलासपुर

करंट बिछाकर 8 जंगली सुअरों का शिकार करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर

 

जिले के सीपत सर्किल क्षेत्र के ठरकपुर परिसर में करंट बिछाकर 8 जंगली सूअरों का शिकार करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्ततार किया है। ये सभी आरोपी एक मकान में सूअरों को काट रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 170 किलो मांस व मृत पांच सुअर के अलावा 4 टंगिया, 7 चापड़, 7 हंसिया, 100 मीटर जीआई तार, कनेक्शन तार व खूंटी भी बरामद किया है।

 

घटना बुधवार की है। ठरकपुर परिसर से लगा हुआ नागेश्वर पटेल का प्लाट है। यहां इतवार सिंह नाम का ग्रामीण काम करता है। इस क्षेत्र में जंगली सूअर है। धान की फसल को नुकसान भी पहुंचाते हैं। नागेश्वर के प्लाट में सूअर लगातार घूस रहे थे। जिसे देखते हुए इतवार सिंह ने करंट बिछा दिया। उसके द्वारा बिछाए गए करंट में एक साथ 8 सूअर चपेट में आ गए। इसमें कुछ छोटे सूअर भी हैं। करंट की चपेट में आते ही सभी सूअरों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

बाद मृत सूअरों को इतवार सिंह के अलावा नारायण सिंह, बाबू लाल पटेल, गैतराम धनवार, लक्ष्मण धनवार व प्लाट का मालिक नागेश्वर पटेल प्लाट के अंदर बने मकान में ले गए। इसके बाद रात में ही सूअरों को काटकर मांस को इकट्टा करने लगे। इस दौरान इसकी सूचना वन विभाग को मिल गई और आनन-फानन में टीम बनाकर घटना स्थल दबिश दी गई। उस समय तक आरोपियों ने तीन सूअर को काटकर मांस इकठ्ठा कर चुके थे।

 

इसके अलावा पांच की लाश मौके पर ही पड़ी थी। इधर गिरफ्तारी की कार्रवाई होने के बाद तत्काल डीएफओ कुमार निशांत, सुनील कुमार बच्चन मौके पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं मामले में शामिल दो आरोपी फरार है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button