नेशनल/इंटरनेशनल

मंगलवार को दिनभर चंद्र ग्रहण का सूतक:सूर्य को न जल चढ़ाएं, न पूजा करें; ग्रहण के बाद देव दिवाली का दीपदान

8 नवंबर (मंगलवार) को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण हो रहा है। भारत की पूर्व दिशा के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.38 बजे होगी और शाम को 4.23 से ईटानगर में चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण दिखने लगेगा। ग्रहण 6.19 बजे खत्म हो जाएगा।

6.19 बजे के बाद उपछाया चंद्र गहण शुरू होगा जो कि 7.26 तक रहेगा। उपछाया ग्रहण की धार्मिक मान्यता नहीं होती है। ग्रहण की वजह से देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा से संबंधित शुभ कामों के लिए कुछ खास बातें ध्यान रखनी होंगी।

इस खबर में जानिए देव दीपावली पर दीपदान कैसे और कब करें, ग्रहण वाले दिन कौन-कौन सी सावधानियां रखनी होंगी, चंद्र ग्रहण के बाद घर में शुद्धिकरण कैसे करें, खाने-पीने की चीजों को लेकर किन बातों का ध्यान रखना है…

उज्जैन की जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्त के मुताबिक चंद्र ग्रहण भारत में दोपहर 2.38 बजे शुरू होगा। देश के पूर्वी भाग कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, ईटानगर के आसपास के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। जहां पूर्ण ग्रहण रहेगा, वहां चंद्रमा लाल दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक कब से लगेगा?

सूतक के संबंध में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा का कहना है कि चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले सुबह 5.38 बजे से शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button