दुर्ग

ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के खिलाफ दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक जारी

भिलाई

ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के खिलाफ दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक जारी है। इसी बिच एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है

महादेव बुक के सट्टा किंग सतनाम सिंह ने दुर्ग पुलिस के दबाव में सरेंडर कर दिया है। दुर्ग पुलिस की लगातार अंतर्राज्यीय स्तर पर की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से सटोरियों की कमर टूटने लगी है। पुलिस ने बताया की शांति नगर निवासी फरार आरोपी, महादेव सट्टा किंग, सतनाम सिंह ने पुलिस के दबाव में सरेंडर कर दिया है

सतनाम को पुलिस से बचने के लिए लगातार देश के विभिन्न कोनों पर भागना पड़ रहा था। फरार आरोपी सतनाम सिंह लगातार स्थान परिवर्तन करने व पुलिस के दबाव के कारण परिवार से मिलने न आ जा पाने से परेशान हो गया था

जिसके चलते आज उसने सरेंडर किया है। अक्टूबर में कोहका क्षेत्र में महादेव सट्टा पर की गई कार्यवाही के मामले में सतनाम फरार था। दुर्ग पुलिस आरोपी सतनाम की लगातार तलाश में जुटी हुई थी। दुर्ग पुलिस उसे ढूंढ कर अरेस्ट कर लेती परन्तु उसके पहले ही आरोपी सतनाम ने पुलिस के भय से सरेंडर कर दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button