Uncategorized

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, सुबह 8 से 68 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी,बीजेपी 21, कांग्रेस 26 जबकि आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई…

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट आज आएगा। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 8 बजे से 68 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच हिमाचल में कांटे की टक्कर चल रही है। बीजेपी 21, कांग्रेस 26 जबकि आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में प्रचार के दौरान बीजेपी ने ‘राज नहीं, रिवाज बदलेंगे’, जैसे नारे लगाए। अब आज के रिजल्ट से ये साबित हो जाएगा कि किसके सर आज जीत का ताज सजेगा। क्या भाजपा के नारे सफल होंगे या कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बदलाव आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button