बिलासपुर

गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत,गले में चोट के निशान ,मर्डर की आशंका

बिलासपुर: में पांच माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके गले में चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस इस केस की जांच कर रही है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी के ग्राम भगवान पाली निवासी रामनेही राय ड्राइवर है। उसकी शादी करीब साल भर पहले खैरा डगनिया निवासी संध्या राय से हुई थी। शादी के बाद दोनों ठीक-ठाक रहे थे और संध्या पांच माह से गर्भवती थी। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने देखा कि महिला बदहवाश पड़ी है, तब उन्होंने संजीवनी 108 को कॉल किया। लेकिन, जब तक एंबुलेंस पहुंचीं, महिला की मौत हो गई थी।

पुलिस के 112 को दी जानकारी

नवविवाहिता महिला की मौत की जानकारी मिलने पर संजीवनी 108 के स्टाफ ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम गांव पहुंच गई और शव का परीक्षण किया। जांच के दौरान महिला के गले में चोट के निशान मिले, जिसे देखकर उन्हें मामला संदिग्ध लगा। तब उन्होंने मस्तूरी थाना प्रभारी और प्रशिक्षु डीएसपी नुपुर उपाध्याय को महिला की संदिग्ध मौत की जानकारी दी।

गले में चोंट के निशान, हत्या की आशंका

इधर, पुलिस ने महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जानकारी उसके मायके वालों को दी। खबर मिलते ही परिजन भी गांव पहुंच गए। उन्होंने गले में चोंट के निशान देखकर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि संध्या बिल्कुल ठीक थी और उसे किसी तरह की बीमारी भी नहीं थी। उन्होंने पुलिस से इस केस की निष्पक्षता से जांच की मांग की है।

 

पुलिस बोली- PM रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

 

इधर, प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी नुपुर राय ने बताया कि महिला के गले में चोट के निशान मिले है, जिसे देखकर मायकवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध है। लेकिन, महिला के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को गुमराह कर रहे परिजन

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि गर्भवती महिला की दही खाने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उन्होंने अस्पताल ले जाने के लिए 108 को कॉल किया। लेकिन, एंबुलेंस जब तक घर पहुंची, इससे पहले ही महिला की मौत हो गई। वहीं, गले में चोंट के निशान को लेकर परिजन पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला की मौत हुई, उस समय उसका पति, सास-ससुर, देवर और भांजी घर पर ही थे।

घर वालों की मर्जी से हुई थी लव मैरिज

रामसनेही और संध्या एक-दूसरे को पहले से जानते थे। उनके बीच जान-पहचान के बाद दोस्ती हो गई। फिर दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे। उन्होंने परिजनों की मर्जी से करीब साल भर पहले ही लव मैरिज किया था। इसके बाद से दोनों खुश थे। लेकिन, अचानक उसकी मौत के बाद कई सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button