कोरबा

पत्नी को टोनही बताकर पति ने किया जानलेवा हमला,महिला की चीख सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी शख्स की कर दी पिटाई

कोरबा। कोरबा जिला में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर टोनही होने का संदेह जताते हुए उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के बाद महिला की चीख सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी शख्स की पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी पर टोनही होने के साथ ही किसी दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

पूरा घटनाक्रम रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक बालको निवासी रवि वस्त्रकार पेशे से पेटी कॉन्ट्रैक्टर का काम करता है। रवि ने रानू से करीब 10 साल पहले लव मैरीज किया था। शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच कुछ समय पहले से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। रवि अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करने लगा था। इसके अलावा उसे ये भी शक था कि उसकी पत्नी जादू-टोना करती है।

बताया जा रहा हैं कि मंगलवार सुबह रवि ने अपनी पत्नी को लेकर कोरबा पहुंचा था। दोनों घंटाघर ओपन थिएटर के पास बैठ हुए थे। यहां आने से पहले दोनों ने अपने बच्चों को स्कूल भेज दिया था। इसके बाद रवि की पत्नी कुछ समझ पाती इतने में ही आरोपी ने दिनदहाड़े पत्नी पर धारदार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमला से पीड़ित महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी। इतने में आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button