नेशनल/इंटरनेशनल

भाजपा विधायक और महिला पुलिस अधिकारी के बीच झड़प ,गुस्साए भाजपा नेता ने महिला पुलिस अधिकारी को जड़ दिया तमाचा,फिर…

संबलपुर: शहर से भाजपा विधायक और महिला पुलिस अधिकारी के बीच झड़प की खबर सामने आई है। इतना ही नहीं झड़प के दौरान गुस्साए भाजपा नेता ने महिला पुलिस अधिकारी को तमाचा जड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, मामले में महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जयनारायण मिश्रा के नेतृत्व में जब भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही थी, इसी दौरान यह घटना हुई।

महिला पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस कर्मी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह संबलपुर जिला कलेक्टर कार्यालय की तरफ मार्च कर रहा था। इस दौरान मैं विधायक के सामने आई। उन्होंने मेरी जानकारी मांगी। इसके बाद संबलपुर विधायक ने मेरे साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, जिसका मैंने विरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button