लाइफस्टाइल

जानें क्या है वो मंत्र जिसे महाशिवरात्रि के दिन पढ़ने से कम होता है अकाल मृत्यु का खतरा …

कल शनिवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। इस दिन अधिकाँश लोग व्रत रखते हैं और पूरे सच्चे श्रद्धा भाव से भोलेनाथ की भक्ति करते हैं। वैसे तो भोलेनाथ की पूजा हर दिन लोग करते ही हैं लेकिन आज के दिन श्रद्धा भाव से पूजा करने वालों पर शिव जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और मनचाही मुराद पूरी करते हैं।

वहीँ आज के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करना चाहिए। लेकिन इस मंत्र के जप में थोड़ी सावधानी जरूरी है ताकि पूर्ण लाभ प्राप्त किया जा सके और किसी भी प्रकार के अनिष्ट की संभावना न हो।

महामृत्युंजय मंत्र

ૐ त्र्यंबकन यजाम्हे।

सुगंधिम पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बंधनम्।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का खतरा तो कम होता ही है साथ ही आरोग्य की प्राप्ति भी होती है। नहाते समय शरीर पर जल के छींटे मारते हुए मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य लाभ होता है।

दूध को देखते हुए इस मंत्र का जप करना और इस दूध को पीने से भी यौवन की रक्षा होती है। साथ ही इस मंत्र के जाप से कई मुश्किलें दूर होती हैं इसलिए इस मंत्र का ठीक से जाप करें। निम्न स्थितियों में इस मंत्र का जाप किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button