जशपुर में नहाने गए मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में फैला मातम…
जशपुर। जिले में एक भयानक घटना हुई है जिसके बाद गांव में शोक का माहौल है। खबर के मुताबिक़ बोखी बरटोली गांव में स्कूल से आने के बाद दो बच्चे अनुराग और गायत्री तालाब में नहाने गए हुए थे। तालाब में नहाने के दौरान अनुराग गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अनुराग को बचाने के लिए गायत्री भी गहरे पानी में चली गई और दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। हादसे में क़रीब दस वर्ष की गायत्री सिंह और आठ बरस के अनुराग यादव की मौत हो गई है।
दोनों बच्चे गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर तालाब में नहाने गए थे। हादसा कल दोपहर हुआ था जिसके बाद उन दोनों को ढूंढने का काम किया जा रहा था। बीती रात उनके शव को तालाब से बाहर निकाला गया है। इस घटना से पूरे गांव मे मातम पसर हुआ है वहीँ परिजनिन का रो रोकर बुरा हल है। अनुराग के पिता संजय यादव दूसरे प्रदेश में हैं, जबकि गायत्री के पिता डिकोधर घटना के वक्त जशपुर में थे।