अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पुलिस ने 2 को किया अरेस्ट

कोरबा । कोरबा जिला में युवक के शव के 17 टुकड़े कर स्कूल बैग सहित अलग-अलग बोरों में भरकर ठिकाने लगाया गया था। इस सनसनीखेज हत्या की वारदात को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाली थाना क्षेत्र में हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के बाद एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सऊदी से चैतमा पहुंचे मो.वसीम की हत्या के बाद बड़े ही इत्मीनान से लाश के टुकड़े करने के बाद उसे घर की फ्रीज में रखा गया। इसके बाद मौका देखकर लाश के टुकड़े अलग-अलग डैम में ठिकाने लगा दिये गये।
गौरतलब है बुधवार को पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के बांधाखार डेम के पास अगल अलग बोरियों में एक युवक के लाश के टुकड़े मिले थे। स्कूल बैग और बोरियों में लाश के टुकड़े मिलने की खबर मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इस अंधे कत्ल को सुलझाने पुलिस की विशेष टीम बनाकर मामले की तफ्तीश का आदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने काफी छानबीन के बाद डेम के अंदर से भी बोरे में लाश के टुकड़े और एक पिट्ठू बैग से मृतक का पास्पोर्ट और शव के टुकड़े मिले थे। पुलिस के हाथ लगे पहले साक्ष्य पास्पोर्ट के के आधार पर पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश शुरू की गयी। पुलिस के हाथ लगा पास्पोर्ट मो.वसीम अहमद के नाम पर बना हुआ था, जो कि रांची का रहने वाला था।
पुलिस ने तत्काल passport के आधार पर एयरपोर्ट अथार्रिटी से मो.वसीम अहमद के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू किया। पुलिस की जांच में वसीम के सऊदी से इंडिया लौटने की जानकारी सामने आयी। इसके बाद वसीम के घरवालों से वसीम के संबंध में जानकारी चाही गयी। तब पता चला कि उन्हे वसीम के इंडिया लौटने की जानकारी ही नही है। पुलिस ने तत्काल शव की पहचान के लिए घरवालों को कोरबा बुलाया गया। जिसके बाद मृतक की पहचान होते ही उसके मोबाइल के सीडीआर की जांच करने पर इस अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। मृतक के मोबाइल काॅल डिटेल से महिला के नंबर पर हुए बातचीत के आधार पर महिला और उसके पति को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद आरोपी रजाखान और उसकी पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।