क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर में 18 घंटों से लापता 6 वर्षीय बच्चा, परिजनों ने पिता पर लगाया अपहरण का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी में 6 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। तभी बच्चा अचानक से लापता हो गया। 6 वर्षीय बच्चा पिछले 18 घंटों से लापता है। बच्चे की मां ने उसके पिता पर अपहरण का आरोप लगाया है। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत थाना में दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार शाम 6.30 बजे न्यू राजेंद्र नगर थाना #इलाके के हिमालयन हाईट्स की है। यहां 6 वर्षीय युगविहान घर के बाहर खेल रहा था। तभी युगविहान अचानक से लापता हो गया। परिजनों ने मासूम का कॉलोनी के आसपास तलाश भी की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सोसाइटी को सील कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। इसमें एक सफ़ेद रंग की एसयूवी कार तेज रफ़्तार से कॉलोनी के बाहर जाती हुई दिखाई दी है।

परिजनों ने पिता पर लगाया अपहरण का आरोप
बच्चे की मां अपने पति से अलग होकर रायपुर में रह रही थी। वहीं इसका पति लोकेश मध्य प्रदेश के सीधी जिले का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। उसने कई बार पारिवारिक विवाद में गुस्से में आकर उसने कई बार अपनी पत्नी और बच्चे पर जानलेवा हमले भी किए। इस वजह से बच्चे की मां हमारे साथ ही पिछले 3 सालों से रह रही थी। कोर्ट में तलाक का मामला भी चल रहा है। अदालत ने बच्चे की कस्टडी मां को दी है। मगर इसके बावजूद लोकेश इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है, हमने पुलिस को सारी जानकारी दे दी है।

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी योगिता खारपड़े ने बताया कि कल शाम 6.30 बजे से 6 वर्षीय युगविहान लापता है। परिजनों ने बच्चे के पिता पर अपहरण का आरोप लगाया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पता तलाश जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button