जगदलपुर। पुलिस ने 300 किलो गांजा पकड़ा है। गांजे का बाजार मूल्य 15 लाख रुपए आंका गया है। पुलिस ने 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है।सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी ओडिसा की ओर से गांजे की बड़ी खेप आने वाली है।
थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले और उनकी टीम ने फॉरेस्ट नाका के पास चैकिंग शुरू की। इसी दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक CG22R 2738 की चैकिंग की गई। इसमें सब्जियों की बोरियों के नीचे छिपा कर रखा हुआ 300 किलो गांजा मिला। इसका बाज़ार मूल्य 15 लाख रुपए आंका गया।
मामले में दो तस्कर परमजीत सिंह छावडा भगतसिंह वार्ड भाटापारा और संदीप सिंह खैरा तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेजा गया।