दुर्ग। जिले से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आई है। यहाँ पूर्व पार्षद विजय जलकारे का बेटा संदिग्ध तरीके से लापता हो गया है। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़, पूर्व पार्षद का बेटा श्रेयस जलकारे 9वीं क्लास में पढ़ता है। आज सुबह वह घर से “खेलने जा रहा हूँ” कहकर सायकल लेकर निकला था। जिसके बाद ख़बर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं परिजनों ने आसपास खोजबीन करने बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। वहीं पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।