
आरंग। यह सफलता की कहानी तुलसी गॉव के उस गरीब बेटे की है जो 18 साल फौज में सेवा देने के बाद अब नायब तहसीलदार बन गये हैँ। आरंग विकासखंड के तुलसी गांव के ईश्वर प्रसाद केवट ने गॉव मे ही अपने स्कूल की पढ़ाई पुरी की फिर आरंग कालेज से स्नातक पुरा किया। ईश्वर केवट का चयन सीमा सुरक्षा बल मे एक फ़ौजी जवान के रूप हुआ वे देश की सेवा करते हुए सूबेदार रैंक तक पहुँचे। पिछले कुछ सालों से वे पीएससी की तैयारी कर रहे थे। कई परीक्षाओ मे उनको असफलता हाथ लगी और आखिरकार छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2022 मे सफलता मिल ही गया और ईश्वर केवट का चयन नायब तहसीलदार के लिए हुआ। ईश्वर का उम्र 40 वर्ष है उन्होंने लद्दाख मे फ़ौजी के रूप मे 18 साल तक बार्डर का सुरक्षा किया। आपको बता दे की इनका परिवार आज भी मजदूरी करके घर चलातें हैँ। उनके परिवार के साथ साथ पुरा गॉव जश्न मना रहा है। शुक्रवार को ईश्वर गॉव पहुचें जहा गाजे बाजे डीजे के साथ गॉव वालों ने उनका भव्य स्वागत किया होली जैसा माहौल बना कर पुरा गॉव झूमने लगा।
इस अवसर पर उनके पिता राजाराम केवट सरपंच प्रतिनिधि परदेश धुव ग्राम प्रमुख संतराम निषाद गिरधर साहू उमेश यादव चिंता निषाद आदि ने बधाई दिया। इस सफलता पर ग्राम पंचायत चपरीद के पूर्व सरपंच हितेश साहू ने उनको बधाई देते हुए कहा नायब तहसीलदार ईश्वर केवट जी पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत हैँ जिन्होंने 40 साल की उम्र तक अपने सपने को पुरा करने के लिए कड़ी मेहनत किया और अंततः सफलता पाकर हम सबको संदेश दिया।