राशिफल

Horoscope Today, Aaj ka Rashifal : सिंह राशि वालों को मिलेगा शुभ सूचनाएं, जानें अन्य राशियों का हाल….

आज का राशिफल 30 सितंबर दिन सोमवार को सोम प्रदोष तिथि का व्रत और त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध भी किया जाएगा। साथ ही आज चंद्रमा सूर्यदेव की राशि सिंह पर संचार करने वाले हैं और वृषभ राशि में गुरु ग्रह विराजमान हैं, जिससे दोनों एक दूसरे से केंद्र भाव में मौजूद रहेंगे और गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। गजकेसरी योग के साथ आज शुभ योग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का का शुभ संयोग बन रहा है।

मेष दैनिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज व्यापार में अनावश्यक परेशानियों के आने से धन के मार्ग प्रभावित हो सकते हैं लेकिन आप स्थितियों को संभालने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है। आज आप घर की जरूरत का किसी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल

वृषभ राशि वालों को सोमवार के दिन गलत तरीके से पैसा कमाने से बचना होगा यानी किसी का दिल दुखाकर धन एकत्रित नहीं करना है। आज आप किसी सरकारी काम के पूरे हो जाने पर ज्यादा खुश और सफल रहेंगे और परिवार में श्राद्ध कर्म का आयोजन भी हो सकता है। आज आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और आपको कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वालों को सोमवार के दिन पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे कामकाज में मन नहीं लगेगा और मानसिक तनाव हो सकता है। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना पड़े तो सोच समझ कर दें क्योंकि उसके वापस आने के चांस बहुत कम हैं, जिससे रिश्तों में दरार भी आ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल

कर्क राशि वालों को सोमवार के दिन कामकाज में मेहनत करने के बाद आपको मनचाहा लाभ मिलेगा, जिससे आप खुश नजर आएंगे और धन संबंधित समस्या दूर होगी। किसी जरूरी काम के अटक जाने से मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको सुख-दुख को समान समझना होगा और सब कुछ भाग्य पर छोड़ देना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल

सिंह राशि वालों को आज के दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि परिवार के सदस्य आपसे कुछ मांग कर सकते हैं, जिन्हें आपको सोच समझकर पूरी करनी चाहिए। व्यवसाय और कारोबार से जुड़े लोगों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। हर कार्य में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल

कन्या राशि वाले सोमवार के दिन अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर सकते हैं। साथ ही आज के दिन आपके लिए अच्छी खबरें आती रहेंगी इसलिए आज वही काम करें, जिसके पूरा होने की उम्मीद है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की कीर्ति आज चारों ओर फैलेगी।

तुला दैनिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और एक के बाद एक मामले आसानी से सुलझेंगे। समय के साथ चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे नहीं तो समय आपको पीछे छोड़ देगा इसलिए आपको समय के साथ चलना होगा तभी आप आगे बढ़ पाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले आज व्यस्तता के बीच वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। जिससे आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी और रिश्ता मजबूत होगा। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनके साथ मधुर व्यवहार करना होगा।

धनु दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। अगर आपको किसी यात्रा पर जाना है तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा। नौकरी करने वालों को आज ऑफिस में सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप चल या अचल संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके कानूनी पहलुओं को स्वतंत्र रूप से जांच लें। परिवार की टेंशन को दूर करने में लगे रहेंगे और सफल भी होंगे। व्यापार के लिए आज सोच समझकर फैसला लें। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ आर्थिक संकट पैदा कर सकता है इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। करियर की स्थिति को देखते हुए आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे लेकिन दोपहर बाद आपको शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में आज श्राद्ध किया जा सकता है, जिससे घर की महिलाएं व्यस्त नजर आएंगे।

मीन दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके जीवन में चल रहीं उलझने खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। व्यापार में कुछ नए प्रयोगों से धन अर्जित करेंगे और बिजनस में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button