क्राइम

प्रेमिका को प्रेग्नेंट कर, करवा चौथ का व्रत रखवा कर मौत की घाट उतारा, जानें क्या है पूरा मामला…

न्यूज़ डेस्क। सलीम ने अपनी प्रेमिका को करवाचौथ के दिन बुलाया और गाड़ी में गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश को रोहतक के मदीना गाँव में दफना दिया।

एक मुस्लिम लड़के के प्यार के फाँस में उलझकर एक हिंदू लड़की ने फिर अपनी जान गँवा दी।

सोनिया। यही नाम है उस अभागिन लड़की का। घर वाले प्यार से उसे सोना कहकर बुलाते थे। सोनिया जिससे प्यार करती थी, उसे संजू बताती थी। हालाँकि, उसका असली नाम सलीम है। सलीम ने करवा चौथ के दिन सोनिया को मिलने के लिए बुलाया और हत्या करके लाश को दफना दिया।

सोनिया की उम्र 20 साल थी और 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली सोनिया और संजू उर्फ सलीम के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार। वह घंटों-घंटों तक फोन पर बात करती। परिवार वाले जब उससे पूछते कि किससे बात कर रही हो तो वह कहती कि अपने ‘भूत’ से बात कर रही है। उसने अपने इंस्टाग्राम पर ‘I Love Bhoot’ लिख रहा था।

सोना ने अपने मोबाइल में भी सलीम का नंबर Bhoot नाम से सेव कर रखा था। हालाँकि, घरवाले जानते थे कि वह किसी से प्यार करती है, लेकिन वो ये नहीं जानते थे कि लड़का कौन है। कुछ समय बाद पता कि उस लड़के का नाम संजू है। इस बीच सोनिया की छोटी बहन उसके साथ संजू के घर चली गई। उसकी बहन कहती है, “जब हम घर गए, तब पता चला कि वह मुस्लिम है।”

परिवार के सामने संजू का भेद खुल गया था, लेकिन सोना अपनी दुनिया में मस्त थी। सोना के परिजनों ने उसे कई बार समझाया कि वह रिश्ता खत्म कर ले, लेकिन सोनिया तो किसी दूर की जादुई दुनिया में जी रही थी। परिजनों की बातें उसे अच्छी नहीं लगती। उसका भाई भी समझाता कि जिससे वह मिलती है वह ठीक लड़का नहीं है। उससे दूर रहे, लेकिन वह कहाँ मानने वाली थी।

उसे इस बात से मतलब नहीं था कि संजू है या सलीम, हिंदू है या मुस्लिम। वह साथ जीने-मरने का ख्वाब देखा करती थी। दोनों के बीच प्यार की कहानी आगे बढ़ती रही। प्यार के नाम पर दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते बनने लगे। सलीम उसका इस्तेमाल अपनी हवस की आग बुझाने के लिए करने लगा। इसका परिणाम ये हुआ कि सोनिया बिना शादी किए ही 7 महीने की गर्भवती हो गई।

सोनिया को सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव रहने का बहुत शौक था। वह रील बनाती और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती। उसके 6700 फॉलोअर थे। जिंदादिल सोनिया अब परेशान रहने लगी। बिना शादी के 7 महीना का गर्भवती होना इस समाज में कोई साधारण बात नहीं थी। परिवार के साथ-साथ समाज के ताने सबसे बर्दाश्त नहीं होते।

सोनिया ने अब सलीम पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। सलीम टाल-मटोल करने लगा। लेकिन, प्यार में अंधी और अपनी स्थिति से मजबूर सोनिया को अब भी आस थी कि सलीम उसे अपना लेगा। उसने सलीम के नाम पर करवा चौथ का व्रत भी रखा और व्रत तोड़ने के लिए वह सलीम से मिलने भी गई, लेकिन लौटकर फिर कभी नहीं आ पाई। आई तो बस लाश।

सोनिया के घरवालों ने करवाचौथ के अगले दिन 21 अक्टूबर को उसके लापता होने की रिपोर्ट नांगलोई थाने में दर्ज कराई। भाई ने आरोपित संजू पर संदेह जताया। दिल्ली पुलिस ने जाँच शुरू की तो पता चला कि सोनिया को अंतिम कॉल संजू ने ही की थी। इस बीच सलीम बिना नंबर प्लेट की बाइक से पश्चिम विहार में घूम रहा था। इसी दौरा दिल्ली पुलिस ने उसे दबोच लिया।

सलीम के पास से पास पुलिस को सोनिया के पिता का आईडी कार्ड मिला। संदेह के आधार पर पुलिस ने संजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि सोनिया की हत्या की साजिश उसने पहले रच ली थी। इसके लिए करवा चौथ का दिन तय किया था। उसी ने सोनिया को करवा चौथ व्रत रखने के लिए मनाया था।

सलीम ने बताया कि करवा चौथ का व्रत खुलवाने के नाम पर उसने सोनिया को बुलाया था। इसके बाद अपने दो दोस्तों- पंकज और ऋतिक के साथ किराए की एक कार में घुमाने के बहाने ले गया। सलीम ने पुलिस को बताया कि रोहतक और बहादुरगढ़ के बीच हाईवे पर सोनिया को अंदेशा हो गया था कि उसके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है। इसके बाद उसने विरोध करना शुरू कर दिया।

सोनिया के विरोध को देखते हुए सलीम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए रोहतक पहुँचे। वहाँ थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के मदीना गाँव के जंगलों में करीब 4-5 फुट गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। इसके बाद वे सभी दिल्ली लौट आए। इनमें से एक आरोपित मदीना गाँव का भाँजा है और वह कथुरा गाँव का रहने वाला है।

पुलिस ने सलीम की निशानदेही पर उसके दोस्त पंकज को गिरफ्तार कर लिया। रोहतक से शव को बरामद करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि संजू का असली नाम सलीम है, यह बात सोनिया जानती थी या नहीं, इस बात की जाँच की जा रही है। इस मामले का तीसरा आरोपित ऋतिक अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाशी में लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button