आरंगछत्तीसगढ़

कल आरंग में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर होगा भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

आरंग। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन रावण भाठा मैदान माई के बगिया में कल 2 फरवरी को 12 बजे से होगा। जिसमें चंदूलाल साहू चुनाव प्रभारी एवं पूर्व सांसद, संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री भाजपा, गुरु खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) विधायक आरंग विधानसभा, श्याम नारंग, जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण नवीन मार्कण्डेय ,पूर्व विधायक संजय ढीढी पूर्व विधायक उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी एवं सभी 17 पार्षदगण मंडल व बूथ के कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। बता दे की माई की बगिया में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है, नगरपालिका आरंग मे निवासरत भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। उक्त जानकारी आरंग मण्डल अध्यक्ष देवनाथ साहु ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button