
रायपुर। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के लिए जनसमर्थन और आशीर्वाद मांगने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में जन आशीर्वाद यात्रा रोड शो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय दोपहर रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत भनपुरी चौक पहुंचे, जहां से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, सांसद और चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल, चुनाव सहसंचालक व विधायक राजेश मूणत, विधायकगण सुनील सोनी, मोतीराम साहू, पुरंदर मिश्रा और रायपुर नगर निगम से भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे सहित अन्य भाजपा नेता प्रचार रथ में सवार होकर जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से रायपुर शहर की जनता से रायपुर निगम में महापौर हेतु मीनल चौबे और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का आशीर्वाद मांगा।