छत्तीसगढ़रायगढ़

निजी अस्पताल के सहायक डॉक्टर से दो युवकों ने की जमकर पिटाई, जान से मारने की धमकी देकर फरार

रायगढ़। रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल के सहायक डॉक्टर की दो युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने डॉक्टर को हाथ-मुक्कों से मारा, बाल पकड़कर घसीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में दहशत फैल गई।

ड्यूटी के दौरान डॉक्टर से मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर भरत गुप्ता (27) घरघोड़ा के टेंडा नवापारा के रहने वाले हैं और वर्तमान में चिरंजीवी दास नगर, पहाड़ मंदिर के पास किराए के मकान में रहते हैं। वे रायगढ़ के राजप्रिय अस्पताल में सहायक डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

शुक्रवार रात 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक उनकी नाइट ड्यूटी थी। इसी दौरान शनिवार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच जूटमिल क्षेत्र निवासी विपुल सिंह अपने एक साथी के साथ कार से अस्पताल पहुंचा।

“तुम लोग ड्यूटी के दौरान सोते हो” कहकर विवाद शुरू किया

आरोपी आपातकालीन कक्ष में घुसकर डॉक्टर भरत गुप्ता से बहस करने लगा। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर ड्यूटी के समय सो रहे हैं। इस बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विपुल ने गाली-गलौज करते हुए डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

अस्पताल स्टाफ से भी बदसलूकी, घर जाते समय धमकी

विपुल और उसके साथी ने डॉक्टर भरत गुप्ता के बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। जब अस्पताल स्टाफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। जाते-जाते उन्होंने डॉक्टर को धमकी दी कि अगर उसने घर जाते समय कुछ कहा तो उसका हाथ-पैर तुड़वा देंगे।

डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज, 1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

घटना के बाद सहमे डॉक्टर ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के अनुसार, विपुल सिंह के हाथ में दर्द था, जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल आया था। मारपीट की घटना के बाद डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विपुल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button