छत्तीसगढ़रायपुर

65 लाख की डकैती मामला का खुलासा: रिश्तेदार ही निकला मास्टरमाइंड, 10 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी रायपुर में 11 फरवरी को हुई 65 लाख की डकैती मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में 10 से 12 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी नागपुर, राजनांदगांव और दुर्ग से की गई है। खुफिया जानकारी के आधार रायपुर पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है। डकैती का मुख्य सरगना वेल्लू परिवार का रिश्तेदार ही निकला है। रिश्तेदार ने ही सुपारी देकर वेल्लू परिवार में डकैती करवाई थी। मामले में आज आईजी अमरेश मिश्रा खुलासा कर इसकी जानकारी मीडिया को देंगे।

दरअसल, घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर की है। 11 फरवरी को नकाबपोश 5 डकैत सफेद रंग की कार से अनुपम नगर अनुपम नगर पहुंचे। डकैतों के साथ एक महिला भी थी। सभी मुंह पर कपड़ा बांधे हुये थे। बारी-बारी सभी आरोपी मनोहर वेल्लू के घर के अंदर घुसे। इस दौरान घर में मनोहर वेल्लू व उनकी दो बहन रजनी वेल्लू, प्रेमा वेल्लू मिली। आरोपी मिलिट्री ड्रेस पहने हुये थे। इस दौरान आरोपियों ने कहा कि घर के लोगों ने शिकायत की थी। हम लोग आ गये। इसी बीच घर के लोगों ने शिकायत नहीं करने की बात कही। घर वालों को आरोपियों के संबंध में शक हुआ तो डकैतों ने उनपर हमला कर दिया। इनमें से एक डकैत ने अपने पास रखी पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। घर में मौजूद भाई-बहन डर गये। डकैतों ने घर के सभी लोगों के हाथ पैर बांधकर उनके मुंह में टेप लगा दिया और फिर घर में रखे आलमारी को खंगाला तो उसमें से करीब 66 लाख नगदी व जेवरात मिले, जिसे अपने पास रखकर डकैत फरार हो गये। घटना के बाद घर के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे और बंधक बने लोगों की रस्सी खोलकर उन्हें छुड़ाया। इधर, वीआईपी इलाके में डकैती की खबर आग की तरह फैली, जिसके बाद पुलिस के बड़े अफसर मौके पर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार वनोहरण वेणु ने कुछ दिनों पहले एक जमीन बेची थी। नगदी, सोने के जेवर को घर में ही रखे हुये थे। पीड़ितों ने पुलिस को बताया था कि आरोपी मिलिट्री ड्रेस में थे। तीनों आरोपी पहले घर में घुसे और खुद को लाल सलाम गैंग का बताकर दो बहनों व उनके भाई को गोली मारने की धमकी दिये और बोले कि अगर हल्ला करेंगे तो वे लोग उनके घर को उड़ा देंगे। आरोपयों ने खुद को जंगल से आने की बात कही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button