छत्तीसगढ़रायपुर

पंचायत चुनाव के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने पर चर्चा…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनावों के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि यदि उन्हें कोई नई जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस मुद्दे पर पहले ही विचार-विमर्श किया है और 2025 में संगठन में बदलाव की योजना बनाई गई है।

अंतिम निर्णय पार्टी के उच्च नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा, और यदि उन्हें कोई पद सौंपा जाता है, तो वे उसे ईमानदारी से निभाने का आश्वासन दिया। सिंहदेव ने यह भी कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा, वे उसका पालन करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। बिलासपुर पहुंचने पर उन्होंने पूर्व विधायक शैलेश पांडेय और प्रदेश सचिव पंकज सिंह से मुलाकात की, जहां जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी भी उपस्थित थे। कांग्रेस की नगरीय निकायों में हार के बारे में पूछे जाने पर सिंहदेव ने कहा कि हर चुनाव की अपनी अलग परिस्थितियां होती हैं।

विधानसभा चुनाव में पार्टी को उम्मीद के विपरीत हार का सामना करना पड़ा, और लोकसभा में 4-5 सीटें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन केवल एक सीट ही मिल सकी। उन्होंने कहा कि नगर निगम और पंचायत चुनाव स्थानीय मुद्दों से प्रभावित होते हैं, जहां प्रत्याशी की भूमिका 60-70% तक महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके क्षेत्र कुनकुरी में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, और सरगुजा तथा भूपेश बघेल के क्षेत्रों में भी कांग्रेस की उम्मीदों के अनुरूप सफलता नहीं मिली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button