आखिर देश को अब तक कितनी महिला मुख्यमंत्री मिलीं, जानिए भाजपा और कांग्रेस का ये महा रिकॉर्ड..

नई दिल्ली। 27 वर्ष बाद दिल्ली में दोबारा सरकार बनाने जा रही भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुन लिया है। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगने के साथ ही कई दिनों से नए मुख्यमंत्री को लेकर चली आ रही अनिश्चितता खत्म हो गई।
शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुईं रेखा गुप्ता छात्र राजनीति के जरिये दिल्ली की सत्ता में शीर्ष पर पहुंची हैं। रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप नेत्री आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी पहले कई महिलाओं को देश के विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्री बना चुकी है।
सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी पहले कई महिलाओं को देश के विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्री बना चुकी हैं।
नाम पार्टी प्रदेश कार्यकाल
- सईदा अनवरा, तैमूर, कांग्रेस, असम 6 दिसंबर 1980 – 30 जून 1981
- शीला दीक्षित, कांग्रेस, दिल्ली, 3 दिसंबर 1998 – 28 दिसंबर 2013
- सुचेता कृपलानी, कांग्रेस, उत्तर प्रदेश, 2 अक्टूबर 1963 – 13 मार्च 1967
- नंदिनी सत्पथी, कांग्रेस, ओडिशा, 14 जून 1972 – 16 दिसंबर 1976
- राजिंदर कौर, भट्टल, कांग्रेस, पंजाब 21 नवंबर 1996 – 12 फरवरी 1997
- सुषमा स्वराज, भाजपा, दिल्ली, 12 अक्टूबर 1998 – 3 दिसंबर 1998
- उमा भारती, भाजपा, मध्य प्रदेश
8 दिसंबर 2003 – 23 अगस्त 2004 - वसुंधरा राजे, भाजपा, राजस्थान, 8 दिसंबर 2003 – 13 दिसंबर 2008, 13 दिसंबर 2013 – 17 दिसंबर 2018
- आनंदीबेन पटेल, भाजपा, गुजरात, 22 मई 2014 – 7 अगस्त 2016
- रेखा गुप्ता, भाजपा, दिल्ली, 20 फरवरी 2025 को शपथ ग्रहण
कांग्रेस की शीला दीक्षित के नाम सबसे लंबे कार्यकाल वाली महिला मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड है। वह 15 साल और 25 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहीं। उनके बाद 14 साल और 124 दिन के साथ एआईएडीएमके की जयललिता दूसरे नंबर पर, 13 साल और 275 दिन के साथ तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी तीसरे नंबर पर हैं।
भाजपा की वसुधंरा राजे 10 साल और 9 दिन तक सीएम रही हैं। वह सबसे लंबे कार्यकाल वाली महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इनके बाद राबड़ी देवी और मायावती का नाम है।