
आरंग। आरंग जनपद पंचायत के लिए निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कर लिया गया है।
श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू पिरदा निवासी को जनपद अध्यक्ष एवं रविन्द्र ( रिंकू) चंद्राकार को निर्विरोध उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस निर्विरोध चुनाव से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है एवं विधायक गुरु खुशवंत साहेब का बेहतर तालमेल के साथ सबको लेकर चलने का परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।

श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू की अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वह राजनीति में नई है जिसको बैलेंस करने के लिए 3 बार के जनपद सदस्य रहे रविन्द्र रिंकू चंद्राकार का उपाध्यक्ष बनाया गया है ताकि आरंग जनपद विकास कार्य ठीक से हो सके।
