छत्तीसगढ़
राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ उपचुनाव में अब तक 35 फीसदी हुआ मतदान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
राजनांदगांव। जिले में खैरागढ़ उपचुनाव जारी है। आज सुबह 7 बजे से लोग मतदान केंद्र पहुँच रहे हैं। वहीं वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक संख्या में वोट करने पहुँच रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक़ सुबह 11 बजे तक करीब 35 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। जिसमें लगभग 34-34 प्रतिशत महिला-पुरुष ने मतदान किया है। हालाँकि सुबह की शुरुआत धीमी होने के बाद अब रफ़्तार पकड़ने लगी है।