आरंगछत्तीसगढ़

पंचायत सचिव संघ द्वारा विष्णु सरकार के लिए कराया सद्बुद्धि यज्ञ

आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आव्हान पर जनपद पंचायत आरंग के ब्लॉक इकाई आरंग के सचिव संघ द्वारा कर्मा माता जयंती के अवसर पर धरना स्थल में विष्णु देव सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए हवन यज्ञ किया गया।

ज्ञात हो कि सचिव संघ के एक सूत्रीय मांग 2 वर्ष परीक्षा अवधि समाप्ति बाद शासकीयकरण करने 2023 के विधान सभा चुनाव में भाजपा द्वारा मोदी की गारंटी में शामिल कर वादा किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री द्वारा मोदी की गारंटी अंतर्गत सचिव के शासकीयकरण करने के लिए 16 जुलाई 2024 को कमेटी बनाया गया जिसका रिपोर्ट 30 दिन के भीतर सौंपने का निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया था। जिसमें आज तक कोई निर्णय नहीं होने से सचिव संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठे है एवं इसी कड़ी में 1 अप्रैल 2025 को सचिवों द्वारा मंत्रालय का घेराव करेंगे। सद्बुद्धि कार्यक्रम में सचिव संघ के अध्यक्ष हरमोहन बांधे, जोहत धीवर, गोपाल चंद्राकर, लवी गुप्ता,अभिषेक गुप्ता, पुष्पा गोस्वामी, गायत्री शर्मा, कल्याण डहरिया, पुनेश्वरी साहू, ईश्वरी देशलहरे,गोवर्धन साहू, धरम बंजारे,यशवंत कन्नौजे, रामाधार रातें, गंगा साहू, नील साहू, कुलेशर देवदास, कमलेश बंजारे सहित समस्त सचिव उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button