छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोविड पीड़ितों और प्रवासी कामगारों की मदद करने छत्तीसगढ़ पुलिस का किया सम्मान,डीजीपी ने दी बधाई
रायपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान कोविड पीड़ितों और प्रवासी कामगारों की मदद करने के लिए प्रदान किया गया है। नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रतिनिधि पूजा अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। डीजीपी डीएम अवस्थी ने यह सम्मान मिलने पर सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।