जान्हवी कपूर ने ब्लैक आउटफिट में फैन्स को बनाया दीवाना, रैंप वॉक कर किया हैरान, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने Lakme Fashion Week 2025 में हिस्सा लिया और मशहूर फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया। उनके ग्लैमरस ब्लैक आउटफिट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
जाह्नवी का ग्लैमरस लुक बना शो का हाईलाइट
Lakme Fashion Week में जाह्नवी कपूर ने शानदार बॉडीकॉन ड्रेस में रैंप वॉक किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके चारों ओर मॉडल्स पैपराजी के रूप में नजर आए, जो उनका नाम पुकार रहे थे। उनका आत्मविश्वास, एलीगेंस और ग्रेस ने फैशन शो में चार चांद लगा दिए।
Video:https://www.instagram.com/reel/DHy3B7MTPYc/?igsh=djc1cnBpZTdkanh5
हेनरी रूसो की कला से प्रेरित
फेमस डिजाइनर राहुल मिश्रा के इस नए कलेक्शन की प्रेरणा हेनरी रूसो की स्वप्निल दुनिया से ली गई थी। कलेक्शन में समृद्ध बनावट, जटिल डिज़ाइन और जीवंत रंगों का खूबसूरत संयोजन देखने को मिला। लैक्मे फैशन वीक के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस कलेक्शन की भव्यता को दर्शाने वाली पोस्ट शेयर की गई।