
रायपुर। विगत दिनों नेहरू युवा केंद्र संगठन रायपुर एवं अर्पित तिवारी जिला उपनिदेसक के मार्गदर्शन पर बलौदाबाज़र ग्राम बालौंदी में जिला स्तरीय खेल कूद का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी, गोला फेक, तवा फेक, रस्सा कशी दौड़, रिले दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के युवा एवं महिला मण्डल तथा बालिका समूह ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवनारायण बघेल जनपद सदस्य, सरपंच हेतराम कुरे की उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया जिसमें कबड्डी में प्रथम स्थान अरुणा साहू एवम ग्रुप रस्सा-कसी में प्रथम स्थान प्रांजली कन्नौजे ग्रुप गोला फेक में प्रथम स्थान पूर्णिमा साहू, तवा फेक में प्रथम स्थान जय किशन, दौड़ में प्रथम स्थान योगेश, रिले दौड़ में प्रथम स्थान रोशनी साहू और सुमन कन्नौजे ने प्राप्त किया, साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल नागेश्वर बंजारे, पुराणिक देवांगन, रुखमनी कोसरिया पीआरपी जनपद सदस्य कृष्णकुमारी भावना चाइल्ड वेल्फेयर ऍवं आर्गेनाइजेशन के सचिव भूपेन्द्र निर्मलकर भुनेश्वर ध्रुव, सागर तारक एवं नेहरू युवा केंद्र रायपुर के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सोमेश निर्मलकर तथा गाव के युवा गण, भारी संख्या में महिला एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।