
रायपुर। सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 06 अप्रैल 2025 रविवार को रायपुर के गुरू घासीदास सांस्कृतिक भवन (लान) में समाज के सैकड़ों समाजिक पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजनों की भब्य उपस्थिति में सामुहिक आदर्श विवाह समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें समाज के 04 जोड़े वर-वधु और उनके परिजन शामिल हुए और समाजिक रीति रिवाज के साथ संत शिरोमणी बाबा गुरू घासीदास जी के पूजन आरती के साथ भारी संख्या में महिलाएं पुरुषों बच्चो की उपस्थिति में वैवाहिक कार्यक्रम किया गया।
संस्था के तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां कि गयी थी मुख्यतः टिकावन के रूप में पांच कांशे के बर्तन, शादी का जोड़ा, साड़ी, उपहार समान समाज प्रमुखों ने भेंट कर आशिर्वाद प्रदान किया। सभी 4 जोड़ों को समिति द्वारा विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे ने उपस्थित सभी समाज प्रमुखों, पदाधिकारियों महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, वर -वधू एवं उनके परिजनों को सफल आयोजन में सहभागी बनने के लिए धन्यवाद आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ भूषण लाल जांगड़े, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले, प्रदेश संरक्षक विनोद भारती, सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के संरक्षक एवं प्रगतिशील संगठन के उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद धृतलहरे, संरक्षक बी आर बंजारे, गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के महासचिव डॉ जे आर सोनी, गुरू घासीदास गृह निर्माण सहकारी समिति न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के अध्यक्ष शंकर कुमार सोनवानी, सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अग्रलाल जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, प्रवक्ता चेतन चंदेल, चंपा देवी गेंदले, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंजली बरमाल, महासचिव सुशीला सोनवानी, द्रौपदी जोशी, विद्या भारती, सपन लक्ष्मी भारती, डॉ सुनीता सोनवानी, निशा ओगरे, एवं महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, प्रगतिशील संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम टांडे, प्रवक्ता रघुनाथ भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फुलचंद धृतलहरे, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष दिनेश खुट्टे, कृष्णा बरमाल, डी डी भारती, जिलाध्यक्ष रायपुर शुभाष कोसरे, जीतेन्द्र आजाद, मनिष रात्रे अधिवक्ता राजेन्द्र मल्होत्रा, कुलदीप जांगड़े, गोलू गिलहरे, नामदास मार्कंडेय एवं मंच संचालन किया प्रगतिशील संगठन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशोक बंजारे एवं युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।