
आरंग। आरंग ब्लॉक के सरपंच संघ का अध्यक्ष चुनने के लिए सभी सरपंचों को आरंग जनपद पंचायत के सभागार में बैठक आयोजित किया गया जिसमें सर्व सहमति से तीसरी बार विजयी हुए धोबभट्ठी पंचायत के सरपंच श्रीमती प्रेमीन संतराम बर्मन को सर्व सहमति से निर्विरोध आरंग ब्लॉक के सरपंच संघ अध्यक्ष का चुना गया है। यह उनके सरल स्वभाव और सेवा भावना का प्रमाण है कि 135 पंचायतों के सरपंचों ने मिलकर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना।
बर्मन अपने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में गांवों में निरंतर विकास कार्य हुए हैं। सड़कों का निर्माण, जल आपूर्ति की व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में उनका अहम योगदान रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी समाजों के उत्थान के लिए आर्थिक सहयोग भी दिल खोलकर करते रहते हैं। उनके सरल, मिलनसार स्वभाव और सहयोग की भावना ही उन्हें जन-जन का प्रिय बना दिया है।
वहीं ग्रामीणों ने उनके सरल स्वभाव और विकास कार्यों को देखते हुए तीसरी बार सरपंच के रूप में चुना है, लेकिन सरपंच संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने से ग्रामीणों में एक नई उम्मीद जग गई है कि अब हमारे गांव में विकास की गति और तेज होगी, क्योंकि अन्याय और हक की आवाज उठाने वाले हमारे गांव की मुखिया है।