राजनांदगांव

CG: “कुलपति GO BACK” कुलपति लवली शर्मा की ज्वाइनिंग के पहले विरोध शुरू, यूनिवर्सिटी गेट पर AVBP का प्रदर्शन

खैरागढ़ : ज्वाइनिंग के पहले ही इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा का विरोध शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर “गो बैक” के नारे लगाए और डॉ. शर्मा की नियुक्ति का विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डॉ. लवली शर्मा के खिलाफ उनके पूर्व कार्यस्थल ग्वालियर स्थित मानसिंग विश्वविद्यालय में रहते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं। ऐसे में उनकी नियुक्ति को विश्वविद्यालय की गरिमा और पारदर्शिता के खिलाफ बताया गया है। हालांकि 2019 में जब डॉ लवली शर्मा को हटाया गया था, तो उस दौरान ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विवि में सेक्स स्कैंडल का भी आरोप लगा था।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय एक सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्था है, जहां नेतृत्व का पद किसी विवादित व्यक्ति को नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कुलपति की नियुक्ति को वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कई छात्र इसे राजनीति से प्रेरित कदम मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे विश्वविद्यालय की छवि के लिए गंभीर चुनौती मानते हैं। डॉ. लवली शर्मा, जो कि संगीत और शैक्षणिक क्षेत्र में अनुभवी मानी जाती हैं, को हाल ही में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया था। लेकिन उनके पिछले कार्यकाल से जुड़े विवाद अब उनके नए कार्यस्थल में भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

सेक्स स्कैंडल के बीच हटायी गयी थी कुलपति

ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विवि में कुलपति रही डॉ लवली शर्मा पर सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं अन्य गंभीर आरोप भी लगे थे। साल 2019 में ग्वालियर संगीत विश्वविद्यालय में सेक्स स्कैंडल की चीख के बीच कुलपति को हटाने का आदेश दिया गया था। इसके साथ ही विवि में धारा 57 लागू कर दी गई थी। यूनिवर्सिटी पर आरोप था कि गायन विभाग और चित्रकला विभाग के दो सहायक प्राध्यापक छात्रा को अपने चेंबर में बुलाकर यौन शोषण करते थे।

इसके बाद धमकी भी दी कि यदि इस घटना के बारे में किसी को भी बताया तो उसे जान से मार देंगे। घटना के बाद छात्रा ने जब इसकी शिकायत उस वक्त कुलपति रही लवली शर्मा ने कह दिया कि विवि में ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। जिन दो शिक्षकों पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं, वो उनके काफी नजदीक माने जाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button