
आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर रानीसागर आंगनबाड़ी केंद्र देवरी में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना अधिकारी ऋषि बंजारे एवं सेक्टर पर्यवेक्षक अंजू एक्का के दिशा निर्देश में पोषण पखवाड़ा का आयोजन समस्त आंगनबाड़ी केंद्र में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अलग-अलग दिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा में थीम के अनुसार एनीमिया जागरूकता में संवेदीकरण के बारे में चर्चा की गई। इसमें एनीमिया और उसकी रोकथाम के बारे में भी बताया गया। साथ ही पोषण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया व रेडी टू ईट के उपयोगिता के विषय में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति जानी चन्द्राकर सुश्री प्रियंका साहू, सहायिका श्री मति सेवती, संतोषी, सचिव शिव कुमार साहू पंच-श्रीमति दुलारी साहू, ग्रामवासी- ललिता साहू, निर्मता निर्मलकर, उषा किरण, त्रिवेणी, केवरा, कीर्ति, कल्याणी एवं केन्द्र के सभी बच्चे , गर्भवती माताएं, समूह की महिलाऐ व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।