
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें 5 IG, 1 DIG, 1 AIG समेत 9 जिलों के SP भी शामिल हैं। सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के IG भी बदले गए हैं। इसमें दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है।
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक राजेश अग्रवाल को सरगुजा SP, विजय अग्रवाल दुर्ग एसपी, भावना गुप्ता बलौदाबाजार एसपी, सूरज सिंह धमतरी एसपी, लक्ष्य शर्मा खैरागढ़ एसपी, आंजनेय वार्ष्णेय सारंगढ़ और योगेश पटेल बालोद एसपी बनाए गए हैं।
इसके साथ ही SR भगत गौरेला पेंड्रा एसपी, विजय पांडे को जांजगीर का एसपी बनाया गया है।
देखिए आदेश-