छत्तीसगढ़रायपुर

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी! रायपुर बिलासपुर में तापमान 44 डिग्री के पार निकला, लू का यलो अलर्ट जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी शुरु हो गई है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 43.8 डिग्री रहा। जबकि रायपुर में पारा 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में गुरुवार दिन का तापमान 44 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा। बुधवार को पारा 43.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा है। राजधानी रायपुर में माना एयरपोर्ट इलाके सबसे ज्यादा गर्म रहा।

सरगुजा में पारा 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। वहीं संभाग के एक दो जिलों में लू चलने की संभावना है। बुधवार को अंबिकापुर में दिन का तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया।

बस्तर संभाग के जिलों में गर्मी का ज्यादा असर नहीं है। बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य संभागों के मुकाबले बस्तर संभाग के जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत है। वहीं आज से यहां भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button