छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग: भाजपा नेताओं से भरी रोपवे ट्राली गिरी, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा भी थे सवार

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में आज रोप – वे के टूटने से उसमें सवार भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भारत वर्मा सहित अन्य नेता घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि, इस हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, एक ट्राली में 6 लोग सवार थे। सवारों में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह, मनोज अग्रवाल के नाम बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि, भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है। रामसेवक पैकरा को कंधे,पीठ में चोट आई है। हादसे की वजह मेंटेनेंस में लापरवाही को माना जा रहा है।