नेशनल/इंटरनेशनल

BIG ब्रेकिंग : फ्रांस के साथ भारत ने की 63,000 करोड़ की डील, 26 राफेल मरीन विमान नौसेना में होंगे शामिल

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज भारत और फ्रांस ने 63,000 करोड़ रुपये डील की है। यह डील भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन विमान खरीदने के लिए की गई है जिसने सौदे पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया, जहां नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन मौजूद थे।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुए इस सौदे को इस महीने की शुरुआत में पीएम मोदी की अगुवाई वाली सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने मंजूरी दे दी थी। जेट मुख्य रूप से स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत के डेक से संचालित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button