Aaj Ka Rashifal : 1 May 2025 गुरुवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

. !! श्री राधे!!
🕉️ जय माता दी🕉️
आज के पंचांग का विवरण
दिनांक – १ मई २०२५, गुरुवार
तिथि- चतुर्थी 11:23:06
पक्ष- शुक्ल
नक्षत्र- मृगशीर्षा 14:19:51
योग -अतिगंड 08:33:08
करण- विष्टि भद्र 11:23:06
करण- बव 22:13:12
वार- गुरूवार
माह (अमावस्यांत)- वैशाख
माह (पूर्णिमांत)- वैशाख
चन्द्र राशि – मिथुन
सूर्य राशि – मेष
रितु- ग्रीष्म
आयन- उत्तरायण
संवत्सर- विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर)- सिद्धार्थी
विक्रम संवत- 2082 विक्रम संवत
गुजराती संवत- 2081 विक्रम संवत
शक संवत- 1947 शक संवत
कलि संवत- 5126 कलि संवत
सूर्योदय- 05:33:59 सूर्यास्त -18:27:22
दिन काल- 12:53:23 रात्री काल -11:05:59
चंद्रोदय- 08:25:23 चंद्रास्त -22:38:43
सूर्योदय
लग्न- मेष 16°40′ , 16°40′
सूर्य नक्षत्र- भरणी चन्द्र नक्षत्र -मृगशीर्षा
पद, चरण
3 का मृगशीर्षा 08:45:40
4 की मृगशीर्षा 14:19:51
1 कु आद्रा 19:56:35
2 घ आद्रा 25:35:58
आज का इतिहास
भारत में मजदूर दिवस की शुरुआतः
भारत में 1 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने मद्रास (चेन्नई) में इसकी शुरुआत की थी। इसका नेतृत्व वामपंथी व सोशलिस्ट पार्टियां कर रही थीं। पहली बार लाल रंग का झंडा मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। तब से हर साल भारत में यह दिन मनता है।
आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के लिए सितारे बोल रहे हैं की आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। दूसरों से उलझना आपके लिए हितकर नहीं रहेगा ।
वृष राशि
वृष राशि के सितारे आज कह रहे हैं कि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई भी कार्य करें तो सतर्कता से करें। कोई नया अनुबंध आज ना करें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज खुशखबरी मिल सकती है। निवेश के लिए अनुकूल समय है। अटका हुआ रुपया मिल सकता है। जनप्रियता एवं मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।व्यवसाय में लाभ होगा, नए कांट्रैक्ट्स और योजनाएं प्राप्त होंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सितारे संकेत कर रहे हैं की कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है जिससे आप तनाव में रहेंगे। बहुमूल्य वस्तुओं को ध्यान से रखें। आपकी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को रहस्यमई ज्ञान की बातों में रुचि रहेगी। ईश्वर में आस्था मजबूत होगी। व्यवसाय में लाभ होगा आपसी एवं पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के सितारे कह रहे हैं की आपको प्रॉपर्टी में लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में कुछ परेशानियां आयेंगी लेकिन आपके उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आपके लिए हितकर होगा।
तुला राशि
तुला राशि की के जातक आज वाहन सावधानी से चलाएं। हड़बड़ी से नुकसान होगा। कार्य में कुछ रुकावटें आ सकती है। स्वयं जो निर्णय लेंगे वह लाभ देने वाले होंगे जिससे मानसिक शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। जो भी करें स्वविवेक से करें दूसरों का अनुगमन ना करें। नई योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आपके सितारे कह रहे हैं की मांगलिक कार्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। परंतु कार्य में विलंब से चिंतित रहेंगे। मानसिक उलझन रहेगी। लाभ होगा। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के सितारे कह रहे हैं कि आपकी आय बढ़ेगी जिससे प्रसन्नता रहेगी। आप अपने व्यय में कटौती करें तो बेहतर होगा। प्रवास हो सकता है।प्रसन्नता बनी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों को आज पार्टी व पर्यटन का लाभहोगा। लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में बढ़ोतरी होगी।व्यापार अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। प्रसन्नता रहेगी परंतु जोखिम लेना आपके लिए उचित नहीं होगा। अपनी कार्यशैली में विश्वास रखें। अटका हुआ पैसा मिलेगा। आपके लिए नई योजनाएं प्रतीक्षा कर रही है। धनार्जन होगा।
मीन राशि
सितारे कह रहे हैं कि आज आपका मन काम में नहीं लगेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। आलस्य ना करें ,मेहनत अधिक करने की आवश्यकता है। व्यवसायिक चिंता बनी रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट हो सकता है।
🚩आप सभी का दिन मंगलमय हो🚩
पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर,पिथौरा
कुंडली बनवाने एवं दिखाने के लिए संपर्क करें