
जिला मानस संघ रायपुर के पदाधिकारियों का हुआ पुनर्गठन
आरंग। रविवार को ग्राम पिपरौद में मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर का पुनः पुनर्गठन हुआ। जिसमें आरंग सहित बड़ी संख्या में जिले भर से मानस प्रेमियों ने भाग लिया। जिसमें सर्व सम्मति से नयापारा से नारायण राम साहू को अध्यक्ष, चरौदा आरंग के पोयम शरण साहू को महासचिव तथा सम्मानपुर से रोहित साहू को कोषाध्यक्ष के पद पुनः मनोनीत किया गया।
वहीं उपाध्यक्ष श्यामलाल तारक, ठेलका से यशवंत साहू भटगांव से सोहन साहू, धरसीवां से बिसहत राम साहू राखी, महिला उपाध्यक्ष भारती साहू धरमपुरा से सीमा साहू बजरंगपुर से सहसचिव चंद्रशेखर विश्वकर्मा चंपारण से मनोनीत किया गया।
वहीं के पद पर संरक्षक रेखराम साहू पिपरौद से पुराणिक हिरवानी निषदा से, डा नारायण प्रसाद वर्मा अमेरी से, शत्रुघ्न लाल सिन्हा आलेखुटा, लालाराम वर्मा मंदलोर, सचेतक के रूप में लतेल जायसवाल को मनोनयन किया गया।
इस तरह नये पदाधिकारियों के मनोनयन से चारों ब्लाक में निर्मित 11 शक्ति केन्द्रो के मानस प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दिए हैं। महासचिव पोयम शरण साहू ने बताया उक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। नये पदाधिकारियों के मनोनयन से मानस प्रेमियों में काफी उत्साह है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में रामचरित मानस प्रेमियों की सहभागिता व उपस्थिति रही।