राशिफल

Aaj Ka Rashifal : 14/06/2025 दिन शनिवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

. 🌹 ।।श्री राधे कृष्णा।।🌹
🕉️  राधारमणं हरे हरे  🕉️

🎗️ दैनिक पंचांग व राशिफल🎗️

कलियुगाब्द…………………….5127
विक्रम संवत्……………………2082
शक संवत्………………………1947
मास……………………………..आषाढ़
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी…………………………….तृतीया
दोप 03.44 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय …………..प्रातः 05.41.55 पर
सूर्यास्त………..संध्या 07.12.00 पर
सूर्य राशि…………………………वृषभ
चन्द्र राशि………………………….धनु
गुरु राशी……………………….मिथुन
नक्षत्र………………………उत्तराषाढ़ा
रात्रि 12.12 पर्यंत पश्चात श्रवण
योग……………………………….ब्रह्मा
दोप 01.01 पर्यंत पश्चात इन्द्र
करण……………………………..विष्टि
दोप 03.44 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………..(शुचि) ग्रीष्म
दिन…………………………….शनिवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
14 जून सन 2025 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक…………………….5
🔯 शुभ रंग…………………….नीला

⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.39 से 12.33 तक ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
प्रात: 08.41 से 10.24 तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त –
वृषभ
03:49:59 05:48:58
मिथुन
05:48:58 08:02:21
कर्क
08:02:21 10:18:31
सिंह
10:18:31 12:30:20
कन्या
12:30:20 14:40:59
तुला
14:40:59 16:55:37
वृश्चिक
16:55:37 19:11:47
धनु
19:11:47 21:17:23
मकर
21:17:23 23:04:29
कुम्भ
23:04:29 24:38:02
मीन
24:38:02 26:09:14
मेष
26:09:14 27:49:59

🚦 दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

चौघडिया :-
प्रात: 06.58 से 08.40 तक शुभ
दोप. 12.05 से 01.48 तक चर
दोप. 01.48 से 03.30 तक लाभ
दोप. 03.30 से 05.13 तक अमृत
संध्या 06.56 से 08.13 तक लाभ
रात्रि 09.30 से 10.48 तक शुभ ।

💮 आज का मंत्र :-
।। ॐ महावीराय नम: ।।

📢 संस्कृत सुभाषितानि –
श्रीमद्भगवतगीता (द्वादशोऽध्यायः – भक्तियोग:) –
ये त्वक्षरमनिर्देश्यम- व्यक्तं पर्युपासते ।
सर्वत्रगमचिन्त्यं च कूटस्थमचलं ध्रुवम् ॥१२- ३॥
संनियम्येन्द्रियग्रामं सर्वत्र समबुद्धयः ।
ते प्राप्नुवन्ति मामेव सर्वभूतहिते रताः ॥१२- ४॥
अर्थात :
परन्तु जो पुरुष इन्द्रियों के समुदाय को भली प्रकार वश में करके मन-बुद्धि से परे, सर्वव्यापी, अकथनीय स्वरूप और सदा एकरस रहने वाले, नित्य, अचल, निराकार, अविनाशी, सच्चिदानन्दघन ब्रह्म को निरन्तर एकीभाव से ध्यान करते हुए भजते हैं, वे सम्पूर्ण भूतों के हित में रत और सबमें समान भाववाले योगी मुझको ही प्राप्त होते हैं॥3-4॥

आज का राशिफल :-

मेष राशि
अपेक्षाकृत आज का आपका दिन अन्य दिनों से अच्छा बीतेगा। स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। तन-मन प्रसन्न रहेगा। यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाइफ पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृषराशि
दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। किसी सामाजिक समारोह में शिरकत करेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष की प्रगति से संतोष होगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपकी क्रिएटिविटी को पंख लग सकते हैं। आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। अनेक प्रकार की योजनाएं सामने आएंगी। एक प्यार भरा दिन आपका इंतजार कर रहा है। यश प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि
सितारों का संकेत है कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा।मन में निगेटिविटी हावी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं को निपटाने के लिए आपको आगे आना चाहिए। धन आगमन बना रहेगा। धर्म कर्म में रुचि रहेगी।

सिंह राशि
आज के दिन काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। लंबे समय से जिन विषयों को लेकर के आप चिंतित थे उन चिताओं का हल मिलेगा। लग्जरी आइटम परचेस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि
आज के दिन अटका हुआ रुपया प्राप्त हो सकता है। दिन का उत्तरार्ध आपके अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास को डिगने ना दें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा।

तुला राशि
आज के दिन आपका तन मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होने से साहस में वृद्धि होगी। काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेने से शांति मिलेगी। किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लायक रहेगा। आलस्य का त्याग करना आपके लिए उचित होगा। व्यर्थ में किसी विवाद में पड़ सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य का पाया आज कमजोर है। सेहत का विशेष ख्याल रखें।

धनु राशि
एक शानदार दिन आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए अनुकूल समय है। बिजनेस अच्छा चलेगा। नौकरी पेशा जातकों का दिन शानदार रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मकर राशि
मकर राशि के जातक आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के कामों को समय से पहले ही संपन्न कर देंगे। नौकरी पेशा लोगों को बॉस की प्रशंसा प्राप्त होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी। दिन अनुकूल है।

कुंभ राशि
‘होनहार बिरवान के होत चिकने पात’ लंबे समय से जिंदगी की जद्दोजहद में फंसे हुए लोग दिन-ब-दिन राहत महसूस करेंगे। आपके परिश्रम का फल आपको मिलने लगेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। फ़ैमिली डिनर पर जा सकते हैं। दिन अनुकूल रहेगा।

मीनराशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। कोई नया काम करने के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट-चपेट लग सकती है। कार्य व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी।

आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो। 

पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
एस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबर
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर,पिथौरा

कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें
(शुल्क -५०१/-)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button