छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के बैठक में कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के बैठक में कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

  • छत्तीसगढ़ के 36 कुल को एकजुट होकर काम करने की है आवश्यकता: मेघनाथ यादव

रायपुर। शनिवार को छत्तीसगढ़ सर्व समाज का बैठक रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल के नेतृत्व में पटेल समाज के सामुदायिक भवन छोटे उरला में आहुत किया गया।जिसमें साहू, सतनामी, सिन्हा, मरार, धीवर, यादव, सेन, देवांगन,गोंड, निषाद, कुर्मी, इत्यादि छत्तीसगढ़िया समाज प्रमुखों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बैठक का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार डाक्टर कृष्ण कुमार पाटिल कृत छत्तीसगढ़ महतारी की आरती से किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मेघनाथ यादव, संयोजक ब्रह्मदेव पटेल, महासचिव लखन लाल साहू,कला साहित्य प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर कृष्ण कुमार पाटिल, कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी डाक्टर डी पी देशमुख, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बालोद बसंती डड़सेना, जिलाध्यक्ष बालोद तेजराम देशमुख, सलाहकार रमेश साहू, मीडिया प्रभारी जिला बालोद से टीकम पीपरिया, कार्यालय सचिव डाक्टर कल्याण सिंह साहू, छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ अध्यक्ष शेखर वर्मा,सिन्हा समाज प्रदेशाध्यक्ष युवराज सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत बैस प्रमुख अतिथि रहे।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ राज्य बने 25 वर्ष हो गया। किंतु आज भी छत्तीसगढ़िया लोगों को वह स्थान नही मिल पा रहा है जिसके ओ हकदार हैं। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ महतारी के आन -बान और सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ के 36 कूलों के लोगों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। वहीं शेखर वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा आज छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के लिए व्यापार व्यवसाय के दिशा में काम करने के लिए अभनपुर में सेमीनार आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। वहीं सर्व समाज संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष फतीश साहू,महामंत्री वेदव्यास धीवर ,कोषाध्यक्ष भरतलाल देवांगन, संगठन महासचिव- धर्मेन्द्र पटेल, प्रवक्ता महेन्द्र पटेल, सलाहकार भोजराम साहू,जिलाध्यक्ष सोमनाथ पटेल गरियाबंद,संगठन सचिव – पुरण लाल यादव को संभाग स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनीत कर शपथ दिलाई गई।

बैठक के आयोजन संयोजन में अहम् भूमिका ईश्वर पटेल,धर्मेन्द्र पटेल, महेन्द्र कुमार पटेल का रहा।इस अवसर पर सर्व समाज से राधाकृष्ण टंडन, झडीराम पटेल, मधूसुदन पटेल, कौशल साहू, गोकुल साहू, राजेश धीवर ,पूरन यादव, दिलीप पटेल ,दुर्गा दयाल धीवर, मानसिंह ध्रुव, ललित साहू, कपिल पटेल, हेमंत तारक, भूखन पटेल, जितेंद्र ध्रुव, टेकराम साहू, रावण चंद्राकर, धनेश्वर सेन आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button