
CG NEWS : 5 हजार में से 3,800 किलो विस्फोटक बरामद, फिर भी टेंशन में सुरक्षा एजेंसी, NIA ने शुरू की जांच
रायपुर। ओडिशा के सुंदरगढ़ में माओवादियों ने 27 मई को 5,000 किलो विस्फोटक लूटा था। उसमें से अब तक 3,800 किलो विस्फोटक बरामद किया जा चुका है। बाकी का 1,200 किलो विस्फोटक अब तक सुरक्षाबल के हाथ नहीं लगा है। इससे ओडिशा के साथ ही झारखंड और छत्तीसगढ़ की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता कायम हैं। मामले की जांच एनआईए ने शुरू कर दी है। इस मामले में लूटकांड के मास्टरमाइंड को 15 जून को गिरफ्तार कर लिया गया था।
राज्य एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार माओवादी वारदात में पत्थर खदान में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक विशेषकर जिलेटिन स्टिक का प्रयोग ज्यादा करते हैं। उन्हें विस्फोटक मुहैया कराने वाले तंत्र के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। ओडिशा में लूटे गए विस्फोटक का एक बड़ा हिस्सा अब तक बरामद नहीं हो पाया है। यह राज्य में माओवाद प्रभावित इलाके की सुरक्षा चुनौतियों से जुड़ी चिंता को बढ़ाता है।
माओवादियों ने 5000 किलो विस्फोटक लूटा था
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के केबलांग थाना क्षेत्र में 27 मई को पत्थर की खदान में लाए गए 5,000 किलोग्राम विस्फोटक से भरे वाहन को 10 से 15 हथियारबंद माओवादियों ने बंधक बनाया था। वाहन चालक को सारंडा के घने जंगलों की ओर ले गए, जहां विस्फोटकों को उतारा गया था।
दोनों बीते करीब दो दशकों से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। जीवन कभी परवीडीह गांव के शासकीय स्कूल में बतौर शिक्षाकर्मी बच्चों को पढ़ाता था। लेकिन साल 2000 के आसपास उसने नौकरी छोड़ दी और माओवादी विचारधारा को अपनाते हुए संगठन में शामिल हो गया था।